Muzaffarpur: चलती बस में छात्रा से छेड़खानी, कंडक्टर ने 2.5 घंटे तक किया टॉर्चर

Published by :Aniket Kumar
Published at :08 May 2026 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Crime patna bus conductor molests student zero fir vaishali sarai

प्रतीकात्मक फोटो

Muzaffarpur Crime: पटना से मुजफ्फरपुर लौट रही छात्रा के साथ निजी बस के कंडक्टर ने वैशाली के सराय के पास छेड़खानी की. मुजफ्फरपुर पहुंचने पर पीड़िता ने सदर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी कंडक्टर की तलाश में जुट गई है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur Crime: पटना से परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा के साथ चलती बस में छेड़खानी का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. बस के कंडक्टर ने सफर के दौरान छात्रा के साथ न सिर्फ बदतमीजी की, बल्कि कई बार ‘बैड टच’ भी किया. छात्रा करीब ढ़ाई घंटे (150 मिनट) तक खौफ के साये में सफर करती रही. मुजफ्फरपुर पहुंचने पर पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

सराय के पास कंडक्टर ने की बदतमीजी

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. बुधवार को वह पटना में परीक्षा देने गई थी. शाम को वापसी के दौरान वह एक निजी बस में सवार हुई. जब बस वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के पास पहुंची, तो बस के कंडक्टर ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. छात्रा ने विरोध भी किया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और पूरी राह उसे परेशान करता रहा.

सदर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज

मुजफ्फरपुर बस स्टैंड पर उतरने के बाद छात्रा जोर-जोर से रोने लगी. घर पहुंचकर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद देर रात सदर थाने में मामले की लिखित शिकायत दी गई. चूंकि घटना वैशाली जिले की है, इसलिए सदर पुलिस ने तकनीकी आधार पर ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज कर ली है और मामले को सराय थाने स्थानांतरित कर दिया गया है.

पटना का रहने वाला है कंडक्टर

पुलिस ने छात्रा द्वारा दिए गए बस के विवरण और कंडक्टर के मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की शिनाख्त कर ली है. आरोपी कंडक्टर पटना के बड़ी पहाड़ी इलाके का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर बसों में महिला यात्रियों की सुरक्षा और उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन