मुजफ्फरपुर से अगवा कारोबारी 6 घंटे में यूपी से बरामद, वीडियो कॉल कर मांगी थी 10 लाख की फिरौती
मुजफ्फरपुर से अगवा कारोबारी 6 घंटे में यूपी से बरामद, वीडियो कॉल कर मांगी थी 10 लाख की फिरौती
मुजफ्फरपुर के कारोबारी चंदन कुमार का अपहरण कर 10 लाख की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने 6 घंटे में यूपी के बलिया से कारोबारी को सकुशल बरामद कर दो को गिरफ्तार किया।
Muzaffarpur Kidnapping Case: पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र की मिसकाट गली से अगवा मुर्गी दाना कारोबारी चंदन कुमार को मात्र 6 घंटे के भीतर सकुशल मुक्त करा लिया है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कारोबारी को बरामद करने के साथ ही मौके से दो शातिर अपहरणकर्ताओं को भी दबोच लिया है.
आपके शहर में
वीडियो कॉल पर पिटाई दिखाकर मांगी 10 लाख की फिरौती
घटनाक्रम के अनुसार, कार सवार बदमाशों ने मिठनपुरा इलाके से चंदन कुमार का अपहरण कर लिया और उन्हें सीधे यूपी ले गए. वहां एक सुनसान खंडहर में बंधक बनाकर रखा गया. बदमाशों ने कारोबारी के परिजनों को वीडियो कॉल कर बेरहमी से पिटाई दिखाई और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी. इससे परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने बिना देर किए तुरंत मिठनपुरा थाने की पुलिस को पूरी जानकारी दी.
ऑपरेशन की मुख्य बातें
- त्वरित कार्रवाई: सूचना मिलते ही मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार ने जांच शुरू की और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने विशेष टीम बनाई.
- तकनीकी सर्विलांस: टीम ने वैज्ञानिक व तकनीकी जांच से लोकेशन ट्रैक कर सीधे यूपी पुलिस से संपर्क साधा.
- संयुक्त छापेमारी: बिहार और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने बलिया के खंडहर में रेड डालकर कारोबारी को मुक्त कराया.
एसएसपी ने की दो बदमाशों की गिरफ्तारी की पुष्टि
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कारोबारी की सकुशल बरामदगी और दो आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. पुलिस पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और जल्द ही इस पूरे कांड का विधिवत खुलासा किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: "पैसे दो वरना तेरी गंदी फोटो-वीडियो कर दूंगा वायरल...", सोशल मीडिया की दोस्ती युवती को पड़ी भारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









