रेल यात्रियों को बड़ी राहत, जनसेवा और मिथिलांचल एक्सप्रेस सहित 32 ट्रेनों में मिलेगी मिनी पेंट्री

Updated:
विज्ञापन

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, जनसेवा और मिथिलांचल एक्सप्रेस सहित 32 ट्रेनों में मिलेगी मिनी पेंट्री

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रूट की जनसेवा एक्सप्रेस समेत 32 ट्रेनों में अब मिनी पेंट्री की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को सीट पर ही गर्म खाना और नाश्ता उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

 Railway Mini Pantry: रेलवे ने ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के खान-पान की समस्या को दूर करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. समस्तीपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 32 प्रमुख ट्रेनों में अब यात्रियों को पेंट्री कार न होने से भोजन और नाश्ते की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी. इन सभी गाड़ियों में मिनी पेंट्री कार की सुविधा शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है. इस योजना में गाड़ी संख्या 13419-13420 जनसेवा एक्सप्रेस के साथ जयनगर और मिथिलांचल एक्सप्रेस जैसी व्यस्त ट्रेनें शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

जनसेवा एक्सप्रेस के यात्रियों को मिलेगा गर्म खाना

मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर रूट पर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस में मिनी पेंट्री की शुरुआत से हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. अब यात्रियों को घर से खाना बांधकर लाने या स्टेशनों पर अवैध वेंडरों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सफर के दौरान यात्रियों को उनकी बर्थ पर ही ताजा गर्म भोजन, चाय और नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा.

यात्रियों को मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं

  • किफायती दर: रेलवे द्वारा निर्धारित उचित मूल्य पर ही सभी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी.
  • गुणवत्ता और स्वच्छता: भोजन को पूरी तरह हाइजेनिक और सुरक्षित मानकों के तहत तैयार व सर्व किया जाएगा.
  • सीट पर आपूर्ति: बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को स्टेशन पर उतरे बिना सीट पर ही नाश्ता मिल सकेगा.

ओवरचार्जिंग रोकने के लिए तय होंगी दरें

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाने-पीने की सभी वस्तुओं की दरें पहले से तय रहेंगी, जिससे कोई भी वेंडर यात्रियों से अधिक पैसे न वसूल सके. गुणवत्ता की नियमित जांच के लिए चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें; मुजफ्फरपुर से अगवा कारोबारी 6 घंटे में यूपी से बरामद, वीडियो कॉल कर मांगी थी 10 लाख की फिरौती


विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन