बाजारों में सजीं रंग-बिरंगी राखियां, 28 अगस्त को सुबह 9.17 बजे तक ही शुभ मुहूर्त

Updated:
विज्ञापन

बाजार में सजी रंग- बिरंगी राखी

रक्षाबंधन के लिए बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इस बार रुद्राक्ष, कुंदन और फैंसी राखियों की भारी मांग है। जानें रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त और बाजार का हाल।

विज्ञापन

Raksha Bandhan Market: भाई-बहन के अटूट स्नेह और प्रेम का पावन पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही मुजफ्फरपुर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है. शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों जैसे कल्याणी चौक, सूतापट्टी, मोतीझील, पुरानी बाजार और सरैयागंज की दुकानें रंग-बिरंगी व आकर्षक राखियों से सज गई हैं. थोक मंडियों से लेकर फुटपाथ तक बहनों की भारी भीड़ उमड़ रही है. दूर-दराज रहने वाले भाइयों को डाक या कूरियर से समय पर राखी भेजने के लिए लोग अभी से खरीदारी में जुटे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

फैंसी राखियों और भाई-भाभी सेट की बढ़ी मांग

इस वर्ष बाजार में पारंपरिक रेशमी धागों के साथ-साथ मॉडर्न और ट्रेंडी डिजाइनों का बड़ा कलेक्शन मौजूद है. कोलकाता से मंगाई गई फैंसी राखियां खूब पसंद की जा रही हैं. पुरानी बाजार के विक्रेता राकेश चौधरी और थोक कारोबारी मो. इरशाद के अनुसार, प्राकृतिक धागों की मांग बढ़ी है.

बाजार में इन राखियों का बढ़ा क्रेज

  • पारंपरिक व फैंसी: चांदी, जरदोजी वर्क, रुद्राक्ष, चंदन और कुंदन वाली खूबसूरत राखियों की सर्वाधिक मांग है.
  • युवाओं की पसंद: 'बेस्ट ब्रो' और 'प्यारा भाई' जैसे खास स्लोगन लिखे ब्रेसलेट युवाओं को खूब भा रहे हैं.
  • बच्चों के लिए: कार्टून कैरेक्टर, लाइट, म्यूजिक वाली घड़ियां और स्पिनर राखियां बच्चों की पहली पसंद बनी हैं.
  • युगल सेट: रेशम धागों के अलावा भैया-भाभी के मैचिंग राखी सेट भी तेजी से बिक रहे हैं.

28 अगस्त को सुबह 9.17 बजे तक रहेगा शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य पं. प्रभात मिश्र व आचार्य दिलीप मिश्र के अनुसार, इस वर्ष रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा. पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की दोपहर से शुरू होकर 28 अगस्त शुक्रवार की सुबह 9.17 बजे तक रहेगी. उदयाकाल पूर्णिमा 28 अगस्त को होने के कारण सुबह 5.30 से 9.17 बजे तक राखी बांधने का सबसे उत्तम मुहूर्त रहेगा. इसके बाद भाद्रपद मास प्रारंभ हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: बेबस दृष्टिबाधित पति की पुकार पर दौड़ी आरपीएफ, जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस में तलाशी अभियान



विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन