मनियारी में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, कंटेनर व स्कॉर्पियो से 300 कार्टन शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मनियारी में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, कंटेनर व स्कॉर्पियो से 300 कार्टन शराब जब्त, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंटेनर, मकान और स्काॅर्पियो से 300 कार्टन अवैध शराब और नकली शराब बनाने का सामान बरामद किया है।

विज्ञापन

Muzaffarpur Liquor Raid: उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने अवैध शराब के बड़े नेटवर्क के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए भारी सफलता हासिल की है. टीम ने काजीइंडा मनियारी और खबरा इलाके में एक साथ छापेमारी कर कंटेनर, आवासीय मकान और स्कॉर्पियो से करीब 300 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. इसके साथ ही मौके से अवैध नकली शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में निर्माण सामग्री जब्त की है और दो तस्करों को दबोच लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यूपी के चालक ने खोला शराब नेटवर्क का राज

उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब की बड़ी खेप लेकर एक कंटेनर काजीइंडा मनियारी पहुंचा है. त्वरित टीम गठित कर कंटेनर को जब्त किया गया, जिससे यूपी निर्मित 50 कार्टन शराब मिली. चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने मनियारी में खेप उतारने की बात स्वीकार की. चालक की निशानदेही पर जब मकान में छापा मारा गया, तो वहां से 200 कार्टन शराब और नकली शराब बनाने का सामान बरामद हुआ.

कार्रवाई के मुख्य बिंदु

  • बरामदगी: कंटेनर से 50 कार्टन, आवासीय ठिकाने से 200 कार्टन और खबरा में स्कॉर्पियो से 25 कार्टन सहित कुल करीब 300 कार्टन शराब जब्त.
  • नकली शराब का धंधा: मनियारी स्थित ठिकाने पर शराब तस्करी के साथ-साथ नकली विदेशी शराब तैयार की जा रही थी.
  • गिरफ्तारी: यूपी के कंटेनर चालक समेत दो मुख्य धंधेबाज मौके से रंगेहाथ गिरफ्तार.

खबरा में स्कॉर्पियो से 25 कार्टन शराब पकड़ी

उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए खबरा क्षेत्र में भी घेराबंदी की. वहां एक संदिग्ध स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर 25 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई. उत्पाद विभाग अब इस पूरे सिंडिकेट में शामिल अन्य स्थानीय शराब माफियाओं की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रहा है.

ये भी पढ़ें: बाजारों में सजीं रंग-बिरंगी राखियां, 28 अगस्त को सुबह 9.17 बजे तक ही शुभ मुहूर्त


विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन