ePaper

राष्ट्रीय युवा संसद में एमएसकेबी की छात्रा टॉप-10 में चयनित

Updated at : 31 Mar 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा संसद में एमएसकेबी की छात्रा टॉप-10 में चयनित

राष्ट्रीय युवा संसद में एमएसकेबी की छात्रा टॉप-10 में चयनित

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से ‘विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद 2025’ का आयोजन 29 मार्च को विधानसभा, पटना में हुआ था. इस आयोजन में पूरे राज्य के हर जिले से 10 युवा विद्यार्थियों का चयन एक जिला स्तर की प्रतिस्पर्धा के माध्यम से किया गया है. मुजफ्फरपुर के महिला शिल्प कला भवन के राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा अंबिका सर्राफ का चयन भी राज्य के विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में हुआ है. छात्रा अंबिका सर्राफ ने पूरे राज्य स्तर पर 380 प्रत्याशियों में छठा स्थान प्राप्त कर अपने महाविद्यालय महिला शिल्प कला भवन का नाम रोशन किया है. अंबिका सर्राफ ने “संविधान दिवस के 11 संकल्प: भारतीय संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रतिज्ञा ” विषय पर अपने विचार विधानसभा में रखें. महाविद्यालय के प्राचार्य लोकमान्य रविंद्र प्रताप का कहना है कि वो छात्रा की उपलब्धि पर कॉलेज परिवार गौरवान्वित है और भी छात्राएं इसे देखकर उत्साहित होंगी. राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष शालिनी गुप्ता, एनएसएस पदाधिकारी ममता वर्मा ने कहा कि अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन