दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों का बिहार आना जारी, शुक्रवार को दिल्ली से मजदूरों को लेकर मुजफ्फरपुर रवाना होगी स्पेशल ट्रेन

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 May 2020 12:51 AM

विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के लोगों की घर वापसी तेज हो गई है. श्रमिक स्पेशल ट्रेन से दूसरे राज्यों में गये बिहार के लोगों को वापस लाया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को दिल्ली से प्रवासी मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन बिहार के मुजफ्फरपुर रवाना होगी.

विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के लोगों की घर वापसी तेज हो गई है. श्रमिक स्पेशल ट्रेन से दूसरे राज्यों में गये बिहार के लोगों को वापस लाया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को दिल्ली से प्रवासी मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन बिहार के मुजफ्फरपुर रवाना होगी. यह स्पेशल ट्रेन शुक्रवार शाम को दिल्ली में फंसे बिहार के लोगों को लेकर मुजफ्फरपुर आएगी. शुक्रवार को विभिन्न राज्यों से 15 से ज्यादा ट्रेनें बिहार के अलग अलग जिलों में पहुंचेंगी. इन ट्रेनों के जरिये करीब 20 हजार लोगों की घर वापसी होगी। बता दें, बीते दो दिनों में ट्रेनों से 40 हजार से ज्यादा लोग बिहार वापस आ गए हैं. ये सभी लोग लॉक डाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे थे.

कोटा, सूरत समेत कई जगहों से आयीं ट्रेनें

इससे पहले गुरुवार को पटना़, मोतिहारी, छपरा, बरौनी, बिहारशरीफ, मुजफ्फरपुर समेत अन्य स्टेशनों पर कई प्रदेशों से छात्रों और प्रवासी मजदूरों को लेकर ट्रेनें आयीं.

मोतिहारी में कोटा से 1204 छात्रों को लेकर स्पेशल ट्रेन पहुंची, जहां छात्रों का स्वागत फूल देकर किया गया़.

महाराष्ट्र व आंध्रप्रदेश से दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें से 2362 प्रवासी बिहारियों को दरभंगा लाया गया.

सूरत से 1200 मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन छपरा जंक्शन पहुंची.

कोटा से 1064 छात्र-छात्राओं को लेकर स्पेशल ट्रेन बिहारशरीफ स्टेशन पहुंची.

3000 हजार से अधिक मजदूरों को लेकर तीन ट्रेनें बरौनी जंक्शन पहुंची.

तेलांगना से भी 1217 मजदूर को लेकर स्पेशल ट्रेन भागलपुर पहुंची.

बिहार में बढ़ रही है कोरोना मरीजों की संख्या : बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. बुधवार को राज्य के पांच जिलों में 6 नये कोरोना पॉजिटिवों की पहचान हुई है. वहीं बृहस्पतिवार को एक और व्यक्ति की मौत होने के साथ राज्य में अब तक कुल पांच संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई है. जबकि, कोरोना वायरस संक्रमण के सात नये मामले सामने आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़ कर 549 हो गये हैं.

मरीजों के ठीक होने की संख्या में भी इजाफा : बिहार में मरीजों के ठीक होने की संख्या भी बढ़ रही है. राज्य के विभिन्न अस्पतालों से संक्रमित होनेवाले अब तक 213 स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं. राज्य में कोरोना को हराने वाले 54 और मरीज घर लौटे गये हैं. इनमें 16 मरीजों को पटना के एनएमसीएच,16 को भभुआ,14 को गोपालगंज और 8 मरीजों को आरा में डिस्चार्ज किया गया.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन