ससुराल में राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Author Chandan
Updated:
विज्ञापन
ससुराल में राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

ससुराल में राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा चक अहमद गांव में मंगलवार की दोपहर राज मिस्री धीरज ठाकुर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. वह मनियारी थाना क्षेत्र के बाघी गांव का रहने वाला था. वर्तमान में वह भिखनपुरा चक अहमद गांव स्थित ससुराल में रह रहा था. घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई. हालांकि इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है. पत्नी खुशबू देवी ने थाने में आवेदन भी दिया है. इसमें पुलिस को बताया है कि पति बीमार चल रहे थे. जिसका इलाज भी चल रहा था. घटना से पूर्व वह उनके पास आये तो बताए कि सीने में बहुत दर्द हो रहा है. जिसके बाद उन्हें उठाकार अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर ने मृत बता दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन