ePaper

एएनएम से घर में घुसकर छेड़खानी, विरोध पर बेटा का सिर फोड़ा

Updated at : 28 Sep 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
एएनएम से घर में घुसकर छेड़खानी, विरोध पर बेटा का सिर फोड़ा

एएनएम से घर में घुसकर छेड़खानी, विरोध पर बेटा का सिर फोड़ा

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में रहने वाली एक एएनएम के घर में घुसकर छेड़खानी का मामला सामने आया है. पति व बेटा ने विरोध किया तो उन रॉड से हमला कर सिर फोड़ दिया. घटना बीते 24 सितंबर की रात्रि नौ बजे के आसपास की है. पीड़िता ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि वह मूल रूप से मुसहरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है. वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में किराये के मकान में रहती है. 24 सितंबर की रात नौ बजे वह एएनएम की ड्यूटी करके घर वापस लौटी. इसी दौरान एक आरोपी उनके कमरे में घुसकर छेड़खानी करने लगा. उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. चिल्लाने पर उसके पति व बेटा कमरे में आया तो आराेपी ने अपने परिवार के सदस्यों को बुला लिया. सभी मिलकर उसके पति व बेटा के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. इसमें उसके पुत्र का सिर फट गया. बचाने आए एक पड़ोसी की भी पिटाई कर दिया. पुत्र का इलाज करवा कर घर लौटी तो इसके बाद भी आरोपी धमका रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन