मुजफ्फरपुर: महिला कर्मी ने निलंबित लेखापाल पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, सुरक्षा की गुहार

Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 19 May 2026 3:32 PM

विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त कार्यालय

Muzaffarpur News: नगर निगम की महिला कर्मी ने निलंबित लेखापाल राजीव रंजन पर देर रात धमकी भरे मैसेज भेजने और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने नगर आयुक्त से सुरक्षा की मांग की है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: नगर निगम में कार्यरत एक महिला कर्मी ने निगम के ही निलंबित लेखापाल राजीव रंजन पर गंभीर आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त से सुरक्षा की गुहार लगाई है. महिला कर्मी ने आवेदन देकर कहा है कि पूर्व में हुई मारपीट की घटना के बाद से ही आरोपी द्वारा उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित और भयभीत किया जा रहा है. इससे उनका पूरा परिवार खौफ में है.

देर रात मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज, छवि खराब करने की कोशिश

आवेदन के अनुसार, महिला कर्मी और उनके परिवार के मोबाइल नंबरों पर देर रात धमकी भरे संदेश भेजे जाते हैं और सुबह होने से पहले उन्हें डिलीट कर दिया जाता है. महिला कर्मी का आरोप है कि उन्हें मानसिक रूप से कमजोर करने के लिए यह सब सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है. इस प्रताड़ना के कारण उनकी प्रस्तावित शादी तक टूटने की नौबत आ गई है. पीड़िता ने कहा कि यदि उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी राजीव रंजन की होगी.

‘निलंबन मुक्त होकर आ रहा हूं, हिसाब बराबर करूंगा’

महिला कर्मी ने आरोप लगाया है कि राजीव रंजन दूसरों के माध्यम से धमकियां भिजवा रहे हैं कि “मैं जल्द ही निलंबन मुक्त होकर कार्यालय वापस आ रहा हूं, तब हिसाब बराबर करूंगा. स्टैंडिंग कमेटी से लेकर विभाग तक अपना ही राज है.” नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में पीड़िता ने पिता के साथ सिटी मैनेजर रीतेश कुमार से मिलकर साक्ष्य सहित शिकायत दर्ज कराई है. सिटी मैनेजर ने कहा कि शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

मुजफ्फरपुर से देवेश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन