पिकअप वैन पर लोड 35 लाख की विदेशी शराब जब्त
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 18 Apr 2025 1:34 AM
पिकअप वैन पर लोड 35 लाख की विदेशी शराब जब्त
मोतीपुऱ मोतीपुर पुलिस ने बुधवार की देर रात महवल गांव में छापेमारी कर ब्रह्मस्थान के पास से पिकअप पर लदी विदेशी शराब बरामद किया है. धंधेबाज अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला. एसआइ विजय गोस्वामी ने बताया कि थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि महवल गांव स्थित ब्रह्म स्थान के पास विदेशी शराब लदी एक पिकअप वाहन से धंधेबाजों शराब उतार रहे हैँ. सूचना के बाद थानाध्यक्ष राजन पाण्डेय ने दरोगा विजय गोस्वामी को सशस्त्र बालों के साथ मौके पर भेजा. जब उक्त वाहन की तलाशी ली गई तो तो उस पर उन्नीस कार्टन विदेशी शराब बरामद हुआ. जप्त शराब की कीमत करीब पैंतीस लाख रुपए की बताई जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि धंधेबाज की पहचान गांव के शत्रुध्न महतो और मुन्ना यादव के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने बताया कि धंधेबाज शत्रुध्न महतो और मुन्ना यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










