मकान मालिक पर बच्ची से छेड़खानी का मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Sep 2024 9:55 PM
मीनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची से छेड़खानी किये जाने का मामला दर्ज किया गया है़
मीनापुर: थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची से छेड़खानी किये जाने का मामला दर्ज किया गया है़ घटना को लेकर शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित बच्ची की मां ने मीनापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस को बताया कि वह आरोपी कैलाश प्रसाद के घर में किराये पर रहती थी. एक सितंबर की रात करीब 9.30 बजे मैं काम कर लौटी तो अपनी छह वर्षीय बच्ची को नीचे छोड़कर हाथ-पैर धोने छत पर चली गयी. जब नीचे आयी तो बच्ची नहीं थी. उसे इधर-उधर खोजने लगी. इसी दौरान बगल के कमरा का गेट खोलकर देखा तो मेरी बच्ची के साथ मकान मालिक कैलाश प्रसाद गलत करने की कोशिश कर रहा था. जब शोर मचाने लगे तो पीछे के गेट से भाग गया. थानाध्यक्ष संतोष रजक ने बताया कि महिला के आवेदन पर पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. न्यायालय में मंगलवार को बयान दर्ज कराया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










