एक करोड़ की ब्राउन शुगर बरामदगी केस का बदलेगा आइओ, गया के माफिया पर कसेगा शिकंजा

Published by : CHANDAN Updated At : 01 Jun 2025 7:36 PM

विज्ञापन

एक करोड़ की ब्राउन शुगर बरामदगी केस का बदलेगा आइओ, गया के माफिया पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन

:: आइओ को ब्रह्मपुरा थानेदार बनाए जाने के बाद अनुसंधान हो रहा प्रभावित :: नगर डीएसपी ने पुराने आइओ को केस का चार्ज सौंपने का दिया है निर्देश संवाददाता, मुजफ्फरपुर काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के चंद्रलोक चौक से एक करोड़ के ब्राउन शुगर की बरामदगी के केस का आइओ बदलेगा. पहले आइओ दारोगा विजय लक्ष्मी का ब्रह्मपुरा थानेदार बनाये जाने के बाद से केस का अनुसंधान प्रभावित हो रहा है. नगर डीएसपी वन सीमा देवी ने दारोगा विजय लक्ष्मी को जल्द से जल्द केस का चार्ज सौंपने को कहा है. पुलिस इस कांड में फरार चल रहे गया के ड्रग्स सप्लायर छठू भारती पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. बीती माह चार दिनों तक गया में काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस कैंप करके छठू भारती के बारे में जानकारी इकट्ठा की थी. वह गिरफ्तारी के डर से अंडरग्राउंड हो गया है. नए आइओ केस का चार्ज लेते ही फरार ड्रग्स माफिया छठू भारती का कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेगी. इसके बाद इश्तेहार व कुर्की की कार्रवाई करेगी. जानकारी हो कि चंद्रलोक चौक व स्टेशन रोड में पुलिस ने बीते 13 मई की रात छापेमारी करके एक करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ चार अंतरराज्यीय ड्रग्स सप्लायर गिरोह के शातिरों को दबोचा था. नगर डीएसपी वन सीमा देवी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी. पकड़ाये धंधेबाजों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना के ढाका शीतलपट्टी निवासी जयप्रकाश कुमार, मधुबन थाना क्षेत्र के बड़ा पाकर के रहने वाले मुकेश कुमार, बक्सर जिला के कृष्णा ब्रह्मपुरा थाना के छोटका ढाकाइच के रहने वाले अंकित कुमार के साथ- साथ ब्राउन शुगर की डिलीवरी लेने गया जिला के कोठी थाना के बड़ा कला निवासी संतोष कुमार गुप्ता के रूप में की गयी थी. पुलिस ने तस्करों के पास से एक किलो ब्राउन शुगर जैसा दिखने वाला पदार्थ, एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक डिजिटल तराजू, दो मोबाइल फोन व तीन लाख नकदी बरामद किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन