ePaper

पति दूसरी औरत के चक्कर में, थाने के बाहर हंगामा

Updated at : 26 Oct 2024 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
पति दूसरी औरत के चक्कर में, थाने के बाहर हंगामा

पति दूसरी औरत के चक्कर में, थाने के बाहर हंगामा

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

काजीमोहम्मदपुर थाने के बाहर महिला अपने पति पर प्रेमिका के चक्कर में फंसकर प्रताड़ित करने का आरोप लगायी. शुक्रवार को घंटों हाइवोल्टेज ड्रामा किया. इस दौरान पुलिस द्वारा आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए इसका वीडियो भी बना ली. पुलिस पदाधिकारी के काफी समझाने के बाद वह शांत हो गयी.

महिला का आरोप था कि मेरे पति दूसरी औरत के चक्कर में हैं. शुक्रवार को जब वह रूम खोजने कलमबाग चौक की ओर जा रही थी, तभी देखी कि पति उस औरत के साथ जा रहे थे. यह देखकर गुस्से में ईंट चलाकर मार दी. इससे पहले भी वह मारपीट कर चुकी है.बार-बार उसको जान से मारने की कोशिश की जा रही है. उसका पति शारीरिक व मानसिक रूप प्रताड़ित करता है. अगर भविष्य में उसके या बच्चे के साथ कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार पति ही होगा. पुलिस ने महिला को भरोसा दिलाया कि उसके आवेदन पर कार्रवाई होगी. इसके बाद उसका गुस्सा शांत हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन