होमगार्ड बहाली में सफल अभ्यर्थी 11 से भरेंगे बांड

Published by : CHANDAN Updated At : 08 Aug 2025 8:23 PM

विज्ञापन

होमगार्ड बहाली में सफल 296 अभ्यर्थियों का 11 से 13 अगस्त तक सिकंदरपुर के वरीय जिला समादेष्टा के कार्यालय में बांड भरवाया जायेगा.

विज्ञापन

सिकंदरपुर के वरीय समादेष्टा के कार्यालय में होगी प्रमाणपत्र की जांच संवाददाता, मुजफ्फरपुर होमगार्ड बहाली में सफल 296 अभ्यर्थियों का 11 से 13 अगस्त तक सिकंदरपुर के वरीय जिला समादेष्टा के कार्यालय में बांड भरवाया जायेगा.साथ ही उनके डॉक्यूमेंट्स का सत्यापन होगा.वरीय समादेष्टा त्रिलोक नाथ झा ने बताया कि बहाली में सफल 296 अभ्यर्थियों का फाइनल रिजल्ट गुरुवार को जारी हुआ था. यह वेबसाइट पर भी है. 296 पदों पर होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया 14 जून को एलएस कॉलेज मैदान से शुरू हुई. शारीरिक दक्षता परीक्षा व मेडिकल जांच दो जून तक चली. 3746 अभ्यर्थी सफल हुए और उनकी सूची 17 जुलाई को एनआइसी पर अपलोड की गयी. इसके बाद अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति ली गयी. इसमें 29 आपत्ति विभाग को मिली, जिस पर समिति ने निर्णय लिया. कुछ अभ्यर्थियों की कैटेगरी व उनके जाति प्रमाणपत्र के आधार पर उनका नाम मेरिट लिस्ट में जुड़ा. इसके बाद 296 अभ्यर्थियों की मेधा सूची सात अगस्त को प्रकाशित की गयी. निर्धारित अवधि में जांच नहीं कराने वालों की उम्मीदवारी रद्द होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन