गैस सिलेंडर लोड गाड़ी ने दो बच्चों को मारी ठोकर, हंगामा

Updated at : 01 Feb 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलेंडर लोड गाड़ी ने दो बच्चों को मारी ठोकर, हंगामा

गैस सिलेंडर लोड गाड़ी ने दो बच्चों को मारी ठोकर, हंगामा

विज्ञापन

बरुराज थाना क्षेत्र के कुआही गांव में हुई घटना, गाड़ी छोड़ भागा चालक प्रतिनिधि, मोतीपुर बरूराज थाना क्षेत्र के कुआही गांव में शनिवार की शाम रसोई गैस लदी एक गाड़ी ने दो बच्चों को ठोकर मार दी. घटना में जख्मी मुकेश कुमार और अमरजीत कुमार को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज कर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. फिर दोनों को डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया. वहीं घटना के बाद चालक गाडी छोड़कर फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने कुछ देर तक पुलिस को भी मौके पर रोक लिया. जिस गाड़ी से ठोकर लगी थी, उसे ग्रामीणों ने घेर लिया. बाद में जिला पार्षद पूनम देवी के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया. जख्मी बच्चों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि गाड़ी को जब्त कर लिया गया है़ कार्रवाई की जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन