Muzaffarpur : गैस सिलेंडर लीक होने पर लगी आग, लाखों की संपत्ति जली
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 27 Apr 2025 9:50 PM
Muzaffarpur : गैस सिलेंडर लीक होने पर लगी आग, लाखों की संपत्ति जली
प्रतिनिधि, मुरौल सकरा थाना क्षेत्र के ढोली बाजार में गैस सिलेंडर लीक होने से घर में आग लग गयी़ इस घटना में लाखों की संपत्ति जल गयी़ बताया गया कि ढोली बाजार निवासी बैधनाथ पासवान की पुत्री की शादी को लेकर मिठाई बनायी जा रही थी़ उसी समय अचानक सिलेंडर लीक हो जाने से आग लग गयी़ बैधनाथ पासवान की दूसरी पुत्री की शादी चार मई को होनी है़ उसी को लेकर मिठाई सहित अन्य सामान बनाया जा रहा था़ तभी घटना हो गयी़ इसी दौरान संजय पासवान, अजय पासवान, बिंदेश्वर पासवान एवं राजेन्द्र पासवान की पत्नी मरनी देवी के घर भी जल गये़ घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी़ वहीं पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल था़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










