कोर्ट परिसर में ही लड़ बैठे दो पक्ष, चले लात-घूंसे

Published by : CHANDAN Updated At : 24 May 2025 9:12 PM

विज्ञापन

कोर्ट परिसर में ही लड़ बैठे दो पक्ष, चले लात-घूंसे

विज्ञापन

लड़का और लड़की पक्ष के बीच हो गयी थी भिड़ंत पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों को कराया शांत दोनों तरफ से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया संवाददाता, मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में शनिवार दोपहर फैमिली कोर्ट के बाहर लड़का व लड़की पक्ष के बीच भिड़ंत हो गयी. दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चलने लगे. कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया. नगर थाने की पुलिस दोनों ओर से आधा दर्जन लोगों को थाने लेकर आयी. उनसे देर शाम तक पूछताछ हो रही थी. सरैया थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक लड़की की राजेपुर थाना क्षेत्र के लड़के से 2023 में शादी हुई. कुछ दिनों के बाद दोनों के संबंध खराब हो गये. मामला जुलाई 2024 से फैमिली कोर्ट में चल रहा है. शनिवार को केस की सुनवाई थी. दोनों पक्ष के लोग सुनवाई के बाद जैसे ही कोर्ट परिसर से बाहर आये, उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हो गयी. कुछ ही देर में दोनों में मारपीट होने लगी. तीन लोगों को इसमें गंभीर चोटें भी आयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन