ePaper

हथौड़ी में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, तीन माफिया पर केस

Updated at : 02 Jul 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
हथौड़ी में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, तीन माफिया पर केस

उत्पाद विभाग की टीम ने हथौड़ी थाना क्षेत्र के डकरामा गांव में छापेमारी की.यहां नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री पकड़ी गयी है.

विज्ञापन

दीपक-22

-उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर डकरामा गांव में की कार्रवाई

-झोपड़ी से 500 से अधिक नकली विदेशी शराब का बोतल मिली

-स्पिरिट, रैपर, खाली बोतल और शराब बनाने की सामग्री जब्त संवाददाता, मुजफ्फरपुर

उत्पाद विभाग की टीम ने हथौड़ी थाना क्षेत्र के डकरामा गांव में छापेमारी की.यहां नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री पकड़ी गयी है.लालबाबू सहनी अपने घर से नकली शराब की पैकिंग और सप्लाई का नेटवर्क चला रहा था. उत्पाद थानेदार दीपक सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी.

शराब माफिया लालबाबू की झोपड़ी से 500 से अधिक नकली पैकिंग मैक डावेल्स व आइबी ब्रांड की विदेशी शराब, रैपर, ढक्कन, ढाई सौ ग्राम केरामेल, 35 लीटर स्प्रिट, एक गैलन तैयार शराब भारी संख्या में खाली बोतल, स्टिकर समेत नकली शराब बनाने वाला कई अन्य सामान को टीम ने जब्त किया. छापेमारी के दौरान शराब माफिया लालबाबू वहां से फरार मिला है.

तीन माफिया चिन्हित

नकली शराब बनाने व उसके सप्लाई के नेटवर्क में शामिल तीन माफियाओं को चिन्हित किया गया है. इसमें फरार माफिया लालबाबू, स्प्रिट सप्लायर दिनेश सहनी व पप्पू कुमार के खिलाफ उत्पाद थाने में केस दर्ज हुआ है. फरार तीनों आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

इनपुट मिला था : इंस्पेक्टर

उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि हथौड़ी थाना क्षेत्र के डकरामा गांव में शराब धंधेबाज लालबाबू अपने घर में लंबे समय से नकली शराब का निर्माण कर रहा है. शराब पैकिंग से लेकर सप्लाई तक के लिए अलग से एक नेटवर्क चल रहा है. इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर लालबाबू राय के घर की घेराबंदी करते हुए यह छापेमारी की गयी है.

दूसरे धंधेबाजों को सप्लाई :

नकली शराब बनाने के लिए दिनेश सहनी दूसरे राज्यों से स्प्रिट मंगवाता था. लाल बाबू समेत उस इलाके के कई धंधेबाजों को वह उपलब्ध करवाता है. उत्पाद विभाग टीम की मानें तो फरार दिनेश सहनी, सुधीर मंडल का करीबी है. वह पूर्व में भी शराब के एक मामले में जेल जा चुका है. फिलहाल उसके संबंध में उत्पाद विभाग की टीम इस संबंध में जानकारी जुटा रही है.

शनिवार को भी पकड़ी थी फैक्ट्री

हथौड़ी थाना क्षेत्र में लगातार नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री पकड़ी जा रही है. शनिवार को भी सिमरी फकीरा गांव में रितु देवी के घर में यह कार्रवाई की गयी थी. इस दौरान 13 गैलन में 455 लीटर स्पिरिट, 198 बोतल तैयार शराब, 710 अलग- अलग ब्रांड की खाली बोतल, रैपर अलग- अलग ब्रांड की 2550 पीस आदि बरामद किया गया था. इस मामले में रितु देवी, दिलीप साह, मणिशंकर की भूमिका मिली थी. :::::::::::::

अहियापुर में 81 कार्टन शराब मिली, झारखंड का तस्कर गिरफ्तार अहियापुर थाना क्षेत्र के शिवराहा वासुदेव गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने शराब लोड पिकअप वैन पकड़ी है. पिकअप के अंदर से 81 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गयी है. तस्कर नीतीश कुमार को गिरफ्तार भी किया है. वह झारखंड के रामगढ़ जिला के गोला थाना क्षेत्र के पत्रापुर गांव का रहने वाला है. हालांकि चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला. उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि पंजाब निर्मित शराब की खेप झारखंड के रामगढ़ से मुजफ्फरपुर लायी जा रही है. इसके बाद बखरी में जांच करने के लिए गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया. लेकिन वह भागने लगा. इसके बाद करीब साढ़े आठ किलोमीटर पीछा कर शिवराहा गांव के पास से शराब लोड पिकअप को पकड़ा गया. भगाने के दौरान पिकअप वैन धंस गयी.वाहन मालिक को पकड़ा गया है. फिलहाल उसे थाने पर रख कर पूछताछ की जा रही है. इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के दौरान लोकल कई शराब धंधेबाजों का नाम सामने आया है. सत्यापन कर केस दर्ज करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन