Exclusive: एमआईटी बनेगा तिरहुत का खेल हब, तेरह एकड़ में तैयार होगा प्रमंडलीय खेल मैदान

Updated:
विज्ञापन
Exclusive: एमआईटी बनेगा तिरहुत का खेल हब, तेरह एकड़ में तैयार होगा प्रमंडलीय खेल मैदान

Exclusive: बिहार के हर पंचायत में खेल मैदान तैयार हो रहा है. इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारा जाएगा. इन खेल मैदानों को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा योजना से विकसित किया जा रहा है.

विज्ञापन

Exclusive: प्रभात कुमार/ मुजफ्फरपुर. तकनीकी शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित संस्थान एमआईटी जल्द ही तिरहुत प्रमंडल का खेल हब भी बन जाएगा. खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत 13.5 एकड़ में प्रमंडलीय खेल मैदान के साथ मल्टीपर्पस बिल्डिंग व अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा. जिला प्रशासन ने इस योजना की स्वीकृति के लिए विभाग को भेज दिया है. दरअसल, सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं. इसके मद्देनजर भारत सरकार ने खेलो इंडिया के अंतर्गत खेल अवसंरचना विकास कार्यक्रम शुरू किया है. इसके अंतर्गत इंटीग्रेटेड खेल हब बनाया जा रहा है.

शहर के अन्य मैदानों का भी होगा विकास

इसके अलावा शहर में स्थित सिकंदरपुर स्थित पंडित नेहरू स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सिकंदरपुर स्टेडियम परिसर, खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान और जिला स्कूल का मैदान भी शामिल हैं. इन सभी मैदानों पर विभिन्न खेलों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा.

हर पंचायत में खेल मैदान

राज्य योजना से हर पंचायत में खेल मैदान तैयार हो रहा है. इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारा जाएगा. इन खेल मैदानों को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा योजना से विकसित किया जा रहा है. जिले में कुल 387 खेल मैदानों का निर्माण हो रहा है. इस पर लगभग 35.57 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है.

क्षेत्रफल के अनुसार होंगे खेल मैदान

क्षेत्रफल के अनुसार सभी पंचायतों में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं. एक एकड़ से नीचे, एक से डेढ़ एकड़ और चार एकड़ तक के क्षेत्रफल वाले खेल मैदानों को तैयार किया जा रहा है. क्षेत्रफल के अनुसार ही उनमें बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल मैदान के अलावा रनिंग ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा.

Also Read: Exclusive: मुजफ्फरपुर में जमीन के दाम आसमान छूएगी, एमवीआर में भारी वृद्धि की तैयारी

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन