सड़क हादसे में घायल बिजली कर्मी की मौत

कांटी थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल बिजली विभाग कर्मी विशुनपुर सुमेर निवासी महेश कुमार शरण की मौत रविवार को हो गयी.
कांटी. थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल बिजली विभाग कर्मी विशुनपुर सुमेर निवासी महेश कुमार शरण की मौत रविवार को हो गयी. विदित हो कि महेश कुमार 29 अप्रैल को कांटी एनटीपीसी के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे. दुर्घटना के बाद निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. परिजन ने बताया कि उसके सिर में गहरा जख्म हो गया था. दोपहर में पोस्टमॉर्टम के बाद शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया. मामले में परिजन द्वारा पुलिस को आवेदन दिया गया है. आवेदन के अनुसार पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




