नवादा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawada Crime News : नवादा शहर में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

(नवादा से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट)

विज्ञापन
Nawada Crime News : नवादा शहर में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग बच्ची ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई कथित घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद उसकी मां और अन्य परिजन नगर थाना पहुंचे तथा पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। शिकायत में एक व्यक्ति पर बच्ची के साथ गलत कार्य करने का आरोप लगाया गया है.

तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही पुलिस

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर थाना पुलिस ने तत्काल कांड दर्ज कर लिया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके.

पीड़िता की पहचान रखी गई गोपनीय

पीड़िता नाबालिग होने के कारण उसकी पहचान से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस और प्रशासन द्वारा कानूनी प्रावधानों के तहत उसकी गोपनीयता बनाए रखी जा रही है.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

नगर थाना पुलिस ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी. फिलहाल मामले की हर बिंदु पर गंभीरता से तफ्तीश जारी है.

Also Read : गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती समारोह में शामिल होने बेगूसराय से पटना रवाना हुआ प्रतिनिधिमंडल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन