जिला पुलिस ने बनाया चुनाव कोषांग
Published by : CHANDAN Updated At : 07 May 2025 8:46 PM
जिला पुलिस ने बनाया चुनाव कोषांग
विधानसभा चुनाव के लिए जिला पुलिस की तैयारी संवाददाता, मुजफ्फरपुर बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अलग से चुनाव कोषांग का गठन किया गया है. साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार को इसका नोडल पदाधिकारी बनाया है. टीम में अपराध शाखा में तैनात अशोक सिंह, सिपाही अजीत राम, हर्षित, चंदन यादव, राहुल, विभु कुमार व प्रवीण को शामिल किया गया है. सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सभी थाने से कॉर्डिनेट करके चुनाव संबंधित कार्यों में तेजी लाएंगे .पुलिस मुख्यालय से चुनाव को लेकर जो भी जानकारी मांगी जायेगी उसका डाटा तैयार करके देंगे. पिछले क्राइम मीटिंग के दौरान ही एसएसपी सुशील कुमार ने सभी थानेदारों को चुनाव को लेकर तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया था. इसमें सीसीए का प्रस्ताव, गुंडा पंजी में ज्यादा से ज्यादा सक्रिय अपराधियों व शराब माफियाओं का नाम जोड़ने, शराब माफियाओं की गिरफ्तारी करने, चुनाव से संबंधित कांडों के निष्पादन को लेकर निर्देश दिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










