सड़क हादसे में दिव्यांग की मौत, बाइक सवार को लोगों ने पीटा

सड़क हादसे में दिव्यांग की मौत, बाइक सवार को लोगों ने पीटा
बाइक चालक ने कहा-मैंने ठोकर नहीं मारी, तड़पता देख बचाने आया था औराई. थाना क्षेत्र के रुन्नीसैदपुर-औराई सड़क पर राजखंड बाजार के समीप बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक दिव्यांग की मौत हो गयी. उसकी पहचान कोरियाही गांव निवासी बालदेव महतो (55) पिता राम अशीष महतो के रूप में की गयी. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंच गये़ वहीं ठोकर मारने के आरोप में एक राहगीर की जमकर धुनाई कर दी गयी़ लोगों का कहना था कि बाइक सवार ने ही ठोकर मारी है, जबकि आरोपी बाइक सवार ने बताया कि वह बाइक से अपने घर जा रहा था़ इसी बीच वह उसे सड़क पर तड़पता देख बचाने आ गया़ इस पर लोगों ने मेरी ही पिटाई कर दी है. आरोपी बाइक सवार का जख्मी हालत में औराई में इलाज किया जा रहा है. थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




