स्वादिष्ट व्यंजन बनाये, करीने से सजाकर लगायी प्रदर्शनी

Published by : ANKIT Updated At : 17 May 2025 8:02 PM

विज्ञापन

स्वादिष्ट व्यंजन बनाये, करीने से सजाकर लगायी प्रदर्शनी

विज्ञापन

फोटाे : दीपक

मुजफ्फरपुर.

आरबीबीएम कॉलेज के स्नातकोत्तर गृहविज्ञान विभाग में पौष्टिक आहार प्रदर्शनी लगी. छात्राओं ने इस प्रदर्शनी में पूर्व विद्यालयीय बच्चों और किशोरों के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व सेहतमंद व्यंजन प्रस्तुत किये. रचनात्मकता व पाक कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए ऐसे आहार तैयार किये जो न केवल पौष्टिक तत्वों से भरपूर थे बल्कि देखने में भी आकर्षक थे. प्रदर्शनी में आम का पन्ना, हरी सब्जियों से बने व्यंजन, पौष्टिक लड्डू व विभिन्न प्रकार के अनाज से बने स्वादिष्ट नाश्ता शामिल था. प्राचार्य डॉ ममता रानी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ समुदाय में पोषण के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक होती हैं. गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ जयाश्री, डॉ शिवांगी, डॉ नीलू, डॉ विनीत मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANKIT

लेखक के बारे में

By ANKIT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन