Muzaffarpur Crime News क्राइम ब्रांच की टीम ने गोला रोड में की छापेमारी
Published by : CHANDAN Updated At : 22 Apr 2025 8:22 PM
क्राइम ब्रांच की टीम ने गोला रोड में की छापेमारी
यूपी के महराजगंज जिले से आयी थी टीम चावल घोटाले की कर रही थी तहकीकात संवाददाता, मुजफ्फरपुर यूपी के महराजगंज जिले की क्राइम ब्रांच की टीम शाम को शहर में पहुंची. चावल घोटाले के एक केस में टीम गोला रोड के दो ट्रांसपोर्टर, बालाजी ट्रेडर्स व अन्नपूर्णा ट्रेडर्स के संचालक के नाम-पते का सत्यापन की. नगर थानेदार शरत कुमार ने यूपी क्राइम ब्रांच की टीम के साथ दरोगा प्रवीण कुमार को छापेमारी के लिए भेजा. सरैयागंज से लेकर गोला रोड तक छानबीन करने के बाद बालाजी ट्रेडर्स के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है. अन्नपूर्ण ट्रेडर्स मिला, लेकिन, उसके संचालक ने किसी भी तरह का चावल यूपी के महाराजगंज से नहीं मंगवाने की बात कही. इसके बाद क्राइम ब्रांच के पदाधिकारी यूपी चले गये. नगर थाने की पुलिस को दी गयी जानकारी में यूपी क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने बताया है कि चावल घोटाला के केस में कार्रवाई को लेकर आये थे. मुजफ्फरपुर के दो ट्रांसपोर्टर का सत्यापन करना था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










