ePaper

मुआवजा भुगतान में तेजी, 32 करोड़ का आवंटन

Updated at : 25 Mar 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
मुआवजा भुगतान में तेजी, 32 करोड़ का आवंटन

मुआवजा भुगतान में तेजी, 32 करोड़ का आवंटन

विज्ञापन

चंदवारा पुल एप्रोच पथ निर्माण

– 26 करोड़ रुपये का पहले हो चुका है भुगतान

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

चंदवारा पुल के एप्रोच पथ निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के रैयतों को शेष राशि का मुआवजा जल्द ही भुगतान किया जाएगा. मुख्यालय से पुल निर्माण विभाग को 32 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो जिला भू-अर्जन विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा. हालांकि, तकनीकी समस्या के कारण राशि का हस्तांतरण रुका हुआ है. विभाग के वरिष्ठ परियोजना अभियंता ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया है और दूसरे आईडी और आइ एफएससी कोड से जुड़े खाते का विवरण मांगा है ताकि राशि का हस्तांतरण किया जा सके. उल्लेखनीय है कि एप्रोच पथ निर्माण के लिए भू-अर्जन विभाग ने 58 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया था, जिसमें से 26 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही रैयतों को किया जा चुका है. शेष 32 करोड़ रुपये का आवंटन लगभग एक वर्ष से लंबित था, जिसके कारण रैयतों को भुगतान नहीं किया जा सका.कई बार मुख्यालय को पत्र भेजने के बाद अब राशि का आवंटन किया गया है. कार्यस्थल पर निर्माण कार्य में रैयतों द्वारा कोई बाधा उत्पन्न नहीं की गयी है. पुल निर्माण विभाग के अधिकारी ने कहा है कि एप्रोच का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन