Caste Census: सीएम नीतीश की जिद रंग लाई! केंद्र का ऐतिहासिक फैसला, विपक्ष का श्रेय लेने का नाटक फेल

जदयू नेता राजीव रंजन
Caste Census: मुजफ्फरपुर दौरा पर पहुंचे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने केंद्र सरकार के जातीय गणना कराने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद समेत तमाम विपक्षी दल इस फैसले का श्रेय लेने की होड़ में हैं, जबकि सच्चाई यह है कि जब ये पार्टियां सत्ता में थीं, तब उन्होंने जातीय गणना क्यों नहीं कराई.
Caste Census, देवेश कुमार, मुजफ्फरपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि जातीय गणना कराने की नींव बिहार से एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में रखी गई थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मिलकर पूरे देश में जातीय गणना कराने की पुरजोर मांग की थी. उनकी इस मांग के बाद ही केंद्र सरकार ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है.
सीएम नीतीश ने सामाजिक न्याय के लिए उठाये ठोस कदम- राजीव रंजन
राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान विपक्षी दलों के नेता भी उपस्थित थे, जिनमें राजद के तेजस्वी यादव भी शामिल थे. लेकिन, इस फैसले का श्रेय विपक्षी दलों को देना गलत है. उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सिर्फ राजनीति करते हैं, जबकि नीतीश कुमार ने हमेशा सामाजिक न्याय के लिए ठोस कदम उठाये हैं.
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को यह याद रखना चाहिए कि जनता सब जानती है और उनके झूठे दावों का सही जवाब देगी. जातीय गणना से समाज के सभी वर्गों को लाभ होगा और सरकार को समावेशी विकास योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी. जदयू इस फैसले का स्वागत करता है और इसे लागू करने में सरकार का पूरा सहयोग करेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सत्ता में रहकर सिर्फ मलाई खाती है विपक्षी पार्टियां
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभात मालाकार ने कहा कि जब तक जातियों की सही संख्या का पता नहीं चलेगा, तब तक समावेशी विकास संभव नहीं है. सत्ता में रहने पर विपक्षी पार्टियां मलाई खाती है और सत्ता से हटने के बाद विरोध करती है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 4 और 5 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










