Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों में 4 और 5 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सभी जिलों में 4 और 5 मई के लिए चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने इस दौरान बिहार के 21 जिलों में ऑरेंज और 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की है. यह अलर्ट 4 मई सुबह 8:30 बजे से लेकर 5 मई सुबह 8:30 बजे तक के लिए है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है. बिहार के उत्तरी और पूर्वी जिलों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने इन जिलों में 30-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई है.

कहां-कहां अलर्ट?
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि कई जिलों में 4 और 5 मई को 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना है. इनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण शामिल है.
इन जिलों में येलो अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि 4 और 5 मई को कई जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इन जिलों में पटना, गया, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय, अरवल, कैमूर जिला शामिल है.
मौसम विभाग ने क्या बताया
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि 5 मई तक आंधी-तूफान का दौर रह सकता है. ऐसे मौसम में किसान विशेष सतर्कता बरतें. खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अलर्ट मोड में प्रशासन
बिहार के सभी जिलाधिकारियों और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने और संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. राहत और बचाव दलों को भी तैयार रहने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










