पांचवीं-छठी कक्षा के गणितीय कौशल को सुदृढ़ करेगा कैमेल कैंप

Published by : ANKIT Updated At : 09 May 2025 9:59 PM

विज्ञापन

पांचवीं-छठी कक्षा के गणितीय कौशल को सुदृढ़ करेगा कैमेल कैंप

विज्ञापन

प्रतिदिन डेढ़ घंटे का दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

सरकारी स्कूलों में पांचवीं और छठी कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सरल गणित में दक्ष बनाया जाएगा. 21 मई से 20 जून तक शिक्षा विभाग के निर्देश पर गणितीय समर कैंप कैमेल का आयोजन किया जाएगा. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षु, बिहार कौशल विकास मिशन के तहत कुशल युवा कार्यक्रम में नामांकित विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, शिक्षा सेवक, पॉलिटेक्निक व इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी, जीविका दीदीयां, नेहरु युवा केंद्र के सदस्य, प्रथम संस्था के कार्यकर्ता व शिक्षित युवक-युवतियाें को इसमें शामिल किया जाएगा. इन स्वयंसेवकों को प्रथम संस्था की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षित स्वयंसेवक असर टूल के माध्यम से बच्चाें का चयन करेंगे. इन बच्चों को प्रतिदिन एक से डेढ़ घंटे तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रत्येक कैंप में 10 से 15 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. शिक्षा विभाग की प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने डीईओ को भेजे गए पत्र में कहा है कि छात्र-छात्राओं की संख्या व उनके निवास स्थान के आधार पर कैंप स्थल का चयन किया जाएगा. 15 मई तक प्रारंभिक स्कूल के प्रधानाध्यापकों व बीईओ के साथ बैठक कर तैयारी करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANKIT

लेखक के बारे में

By ANKIT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन