ePaper

Muzaffarpur : बहनोई ने रॉड से पीट-पीट कर साले को मार डाला

Updated at : 06 May 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur : बहनोई ने रॉड से पीट-पीट कर साले को मार डाला

Muzaffarpur : बहनोई ने रॉड से पीट-पीट कर साले को मार डाला

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की थाना क्षेत्र की छाजन हरिशंकर पूर्वी पंचायत के तेलिया गांव में बहनोई ने अपने साला की रॉड से पीट-पीट कर मार डाला़ सोमवार की देर रात करीब 12 बजे घटना को अंजाम देकर बहनोई फरार हो गया. शोर सुनकर जुटे ग्रामीण बभन कुमार (30) को खून से लथपथ देख आनन-फानन में तुर्की मनरिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पुलिस तेलिया गांव पहुंचकर घटना की छानबीन की. परिजन ने बताया कि बभन कुमार घर के समीप स्थित दालान पर सोया हुआ था. इसी बीच सकरा थाना क्षेत्र के गोरीगामा वर्मा गांव निवासी बभन का बहनोई मनीष कुमार वर्मा अपने कुछ लोगों के साथ रात करीब 11 बजे एक गाड़ी से पहुंचा और गाड़ी को बभन के घर से कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया. इसके बाद बहनोई दालान पर सो रहे साला बभन के पास पहुंचा और रॉड से मारना शुरू कर दिया. घटनास्थल पर बभन के गिरे हनुमानी सहित अन्य सामान को देख लोगों ने आशंका जतायी कि लंबे कद-काठी के बभन ने मारपीट का विरोध किया होगा. लेकिन अकेले होने के कारण वह जिंदगी की जंग हार गया. परिजनों के मुताबिक, उसके शरीर पर गहरे काले रंग के कई जख्म मिले. उसका अंडकोश भी कुचला मिला. घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून गिरा मिला. इसकी जानकारी घर पर पहले से मौजूद बभन की बहन पूजा कुमारी ने भी पुलिस को दी है. मंगलवार को एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्य लेकर चली गयी. तुर्की प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्या का आरोप उसके बहनोई पर लगाया गया है. हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन