बाइकर्स गैंग ने बाजार से लौट रही महिला की चेन छीनी

Published by : CHANDAN Updated At : 29 Apr 2025 7:58 PM

विज्ञापन

बाइकर्स गैंग ने बाजार से लौट रही महिला की चेन छीनी

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर भगवानपुर में बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने बाजार से लौट रही महिला मीना देवी के गले से सोने की चेन छीन ली. घटना 21 अप्रैल की रात 9:20 बजे की है. पीड़िता ने बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी अपराधियों को ट्रेस नहीं कर पायी है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में मीना देवी ने बताया है कि वह सरस्वती नगर मोहल्ले की रहने वाली है. घटना की रात वह अपनी बहू सविता कुमारी के साथ भगवानपुर से बाजार करके घर वापस लौट रही थी. इसी दौरान भगवानपुर सर्विस रोड में चाय दुकान के सामने बाइक सवार दो अपराधी आये और उसके गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन