मुजफ्फरपुर में बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ 17.2 मिमी बारिश, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Published by :Anand Shekhar
Published at :10 May 2024 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather update

मुजफ्फरपुर में बारिश के बाद पांच डिग्री पारा गिर गया है. इस वजह से दिन का तापमान 25.7 डिगी सेल्सियस पर पहुंचा, मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन

Bihar Weather: मुजफ्फरपुर में बादलों की तेज गड़गड़ाहट से गुरुवार की अहले सुबह लोगों की नींद उड़ गयी. तेज हवा और गरज के साथ इस वर्ष पहली बार झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत बीते 24 घंटे में 17.2 एमएम बारिश हुई है. मौसम में हुये बदलाव के साथ 5 डिग्री पारा में और गिरावट हुई.

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 10.8 डिग्री कम रहा है. ऐसे में दिन के समय मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया, सुबह के समय लोगों को ठंडी का भी एहसास हुआ. वहीं न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम रहा.

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एके सत्तार ने बताया कि अभी 2 दिनों तक इसी तरह के मौसम की स्थिति रहेगी. अगले दो दिन रुक-रुक कर हल्की बारिश होते रहने की संभावना है.

थंडर क्लाउड के टकराने से जम कर गरजा बादल

बादलों के गरजने से सुबह के समय बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सहम गये, मामले में मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि थंडर क्लाउड के आपस में टकराने से तेज आवाज हुई, यह एक सामान्य घटना है. बादलों की गरज तभी सुनाई देती है, जब बिजली कड़कती है.

दरअसल, जब बादलों में बिजली बनती है, तो उसकी वजह उनमें बेहद खतरनाक गर्मी पैदा होती है. ये गर्मी पूरे बादलों में तेजी से फैलती है, और इनकी वजह से बादलों में मौजूद करोड़ों अणु एक साथ आपस में टकराते हैं. इनके टकराने से खतरनाक गरज पैदा होती है. आसमान में पहले हमें बिजली की चमक दिखाई देती है, फिर उसके बाद बादलों के गरजने की आवाज सुनाई देती है.

2 घंटे तक दिन के समय रात जैसी बनी रही स्थिति

सुबह में बारिश शुरू होने के साथ घने बादलों के कारण अंधेरा छाने लगा. सुबह के करीब 7 बजे से लेकर 9 बजे तक रात जैसी स्थिति बनी रही. जिसके कारण घरों से लेकर, एनएच व शहर की सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो गयी. सड़कों पर गाड़ियों की लाइट जल गयी. घरों में भी दो घंटे तक रौशनी के सहारे किचन से लेकर अन्य काम हुआ.

Also Read: पटना में एक बार फिर बदला स्कूलों का समय, मौसम में बदलाव के बाद डीएम ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन