रिश्तेदार के यहां शादी में आई नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

परिजनों के अनुसार, शादी समारोह के बाद बहूभोज का आयोजन चल रहा था. इसी दौरान दूल्हे के घर के पड़ोस में रहने वाले एक 24 वर्षीय युवक ने नाबालिग का मुंह दबाकर उसे अंधेरे में ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान रिश्तेदार के यहां आई एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपित युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

बहूभोज के दौरान वारदात का आरोप

परिजनों के अनुसार, शादी समारोह के बाद बहूभोज का आयोजन चल रहा था. इसी दौरान दूल्हे के घर के पड़ोस में रहने वाले एक 24 वर्षीय युवक ने नाबालिग का मुंह दबाकर उसे अंधेरे में ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया.

घटना के बाद पीड़िता रोते हुए अपने परिजनों के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपित युवक को हिरासत में लेकर कांटी थाना पहुंची. थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया है.

यह भी पढ़ें: मारपीट कर युवक की हत्या, गोली लगने से पटना में तैनात दारोगा गंभीर घायल

आवेदन और मेडिकल जांच के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों से आवेदन प्राप्त होने और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर जंक्शन से चोरी हुए आठ माह के बच्चे का खुलासा, 3.80 लाख में हुआ था सौदा

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन