Bihar Teacher Salary: दिवाली से पहले 486 स्कूलों के इतने शिक्षकों का वेतन अटका, शिक्षा विभाग ने दिया बंद करने का आदेश

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Oct 2024 6:04 PM

विज्ञापन

Bihar Teacher Salary: त्योहारी सीजन में शिक्षा विभाग ने 486 विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षकों को झटका देते हुए उनका वेतन बंद करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

Bihar Teacher Salary: त्योहारी सीजन में बिहार के शिक्षकों के लिए बहुत बड़ा अपडेट आया है. मुजफ्फरपुर जिले के 486 स्कूलों के 589 शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाई है, जिस वजह से उनकी सैलरी रोक दी गई है. समीक्षा के बाद शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है. समीक्षा में यह बात पता चली कि नियम के मुताबिक शिक्षक ई-शिक्षाकोष पोर्टल (E Shikshakosh Portal) पर अपनी हाजिरी दर्ज नहीं करा रहे हैं. जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अजय कुमार सिंह ने सभी 589 शिक्षकों से जवाब मांगा है और कहा है कि 1 अक्टूबर से वेतन का भुगतान केवल ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज हाजिरी के आधार पर ही होगा.

क्या कर रहे शिक्षक

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अजय कुमार सिंह ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को जिम्मेदार ठहराया है. अजय कुमार सिंह ने कहा कि जब शिक्षा विभाग के अधिकारी समीक्षा कर रहे थे तब उन्होंने पाया गया कि 486 विद्यालयों के 589 शिक्षक-प्रधानाध्यापक द्वारा अबतक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर हाजिरी दर्ज नहीं लगाई जा रही है.

डीईओ अजय कुमार सिंह ने सख्त लहजे में बताया कि एक अक्टूबर से सभी शिक्षकों के वेतन का भुगतान ई-शिक्षाकोष पर दर्ज हाजिरी के आधार पर किया जाना है. अगर कोई शिक्षक तय नियमों का पालन नहीं करते हैं तो ऐसी स्थिति में शिक्षकों के वेतन से कटौती होगी और उसके लिए संबंधित शिक्षक, प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक पर जिम्मेदारी तय की जाएगी.

स्कूल परिसर में बनानी है हाजिरी

डीईओ ने बताया कि स्कूल परिसर में हाजिरी बनानी है. अगर स्कूल के किसी विभागीय काम से बाहर है, तो उक्त काम को दर्ज करना है. इस दौरान मोबाइल से ही फोटो खींचकर अपलोड करना है. कोई शिक्षक अपने मोबाइल से हाजिरी बना लेंगे, तो दोबारा हाजिरी प्रधानाध्यापक द्वारा दर्ज नहीं की जा सकेगी. स्कूल की अवधि की समाप्ति के उपरांत प्रधान शिक्षक द्वारा संबंधित शिक्षक के स्कूल से प्रस्थान करने के क्रम में समय का उल्लेख किया जायेगा. प्रधान शिक्षक के द्वारा शिक्षकों के अवकाश को ऐप पर ही दर्ज किया जायेगा.

स्वीकृत अवकाश ही ऐप पर होगा प्रविष्ट

डीईओ ने बताया कि स्कूल के प्रधान केवल लिखित आवेदन के आधार पर स्वीकृत अवकाश ही ऐप पर प्रविष्ट करेंगे. किसी विशेष परिस्थिति में किसी प्रधानाध्यापक/शिक्षक द्वारा समय से अवकाश के लिए आवेदन नहीं किया जा सका है, तो सक्षम प्राधिकार के अनुमोदन के बाद अवकाश की प्रविष्ठी की जायेगी. ऐसी स्थिति में प्रधानाध्यापक/शिक्षक विशेष द्वारा अवकाश के उपभोग के उपरांत दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर सक्षम प्राधिकार के अनुमोदन के बाद ही अवकाश की प्रविष्ठी की जायेगी.

यदि कोई शिक्षक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाया जाता है, तो उस तिथि की अनुपस्थिति को आकस्मिक एवं अन्य अनुमान्य अवकाश से सामंजित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि सर्वर डाउन, नेटवर्क की समस्या या कोई अन्य तकनीकी समस्या के कारण हाजिरी दर्ज नहीं कर पा रहे है, तो ऐसी स्थिति में शिक्षक द्वारा भौतिक रूप से उपस्थिति पंजी में दर्ज उपस्थिति के आधार पर वेतन का भुगतान किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: PM Internship Yojana 2024: पीएम इंटर्नशिप योजना का रजिस्ट्रेशन से शुरू,बिहार के लाखों युवा होंगे लाभांवित, जानें कैसे

Bihar Weather: बिहार में इस दिन दस्तक देगी गुलाबी ठंड, जानें कब होगी मानसून की विदाई

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन