PM Internship Yojana 2024: पीएम इंटर्नशिप योजना का रजिस्ट्रेशन से शुरू,बिहार के लाखों युवा होंगे लाभांवित, जानें कैसे
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Oct 2024 3:06 PM
PM Internship Yojana 2024: विजयादशमी के शुभ अवसर पर बिहार के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है. आज से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन पोर्टल में रजिस्ट्रेशन चालू हो गया है.
PM Internship Yojana 2024: युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शरू करने की घोषणा की थी. सरकार के इस कदम से देश के करोड़ों और बिहार के लाखों युवा लाभांवित होंगे. इस साल केंद्रीय बजट में घोषित की गई प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आज यानी शनिवार से चालू हो रहेगया. अभ्यर्थियों को इसमें आवेदन करने के लिए शैक्षणिक दस्तावेज सहित अन्य मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा. केंद्र सरकार का लक्ष्य इस योजना के तहत युवाओं को शीर्ष की पांच सौ कंपनियों में इंटर्नशिप प्रदान करना है. गवर्नमेंट ने इस योजना के तहत अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को मौके देने का लक्ष्य देने का लक्ष्य रखा है.

युवाओं को मिलेगा स्टाइपेंड
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत चुने गए अभ्यर्थियों को हर महीने 5 हजार रुपये बतौर स्टाइपेंड दिए जाएंगे. कंपनी अपने अभ्यर्थियों की उपस्थिति, और तमाम चीज देखने के बाद 500 रुपए देगी और भारत सरकार अपनी तरफ से 4500 रुपए देगी. दोनों को मिलाकर 5000 रुपए हो जाएंगे. इसकी अवधी 12 महीने है.
बड़ी कंपनियों में मिलेगा मौका
बता दें कि इससे पहले पीएम इंटर्नशिप योजना पोर्टल के माध्यम से देश में करीब 50 कंपनियों ने सामूहिक रूप से 13 हजार से ज्यादा इंटर्नशिप की पेशकश रखी थी. इन कंपनियों में टीसीएस, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, अपोलो टायर्स, टाइटन, डिविस लैब्स और ब्रिटानिया जैसे नाम शामिल हैं. योजना पोर्टल पिछले हफ्ते कॉरपोरेट रजिस्ट्रेशन के लिए खोला गया था, जो आज से चालू हो रहा है.

जरूरी कागजात
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
बिहार के कौन से युवा होंगे पात्र
पीएम इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले बिहार के उम्मीदवारों को अपनी उच्चतर माध्यमिक शिक्षा या हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करनी चाहिए. इसके अलावा उनके पास ITI सर्टिफिकेट, पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट से डिप्लोमा, या फिर बीए, बीएससी, बी.कॉम, बीसीए, बीबीए, या बी.फार्मा की डिग्री होनी चाहिए. अप्लाई करने वालों की उम्र आवेदन की अंतिम तिथि तक 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा कोई अभ्यर्थी ऑनलाइन या दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम में नामांकित है, तो उनके लिए आवेदन करने के लिए प्रावधान है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इस मंदिर में दी जाती थी इंसान की बलि, भारी संख्या में उमड़ती है भक्तों की भीड़
Patna: पटना हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 20 शिक्षकों की नियुक्ति एक झटके में रद्द, जानें कहां का है मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










