बेटी ने ही पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली-मां के मौत के बाद करता था गलत हरकत

Updated:
विज्ञापन

एआइ से बनायी गयी तस्वीर

पटना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने 45 वर्षीय पिता पर दुष्कर्म और यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना तब सामने आई जब नाबालिग ने ननिहाल जाकर आपबीती सुनाई।

विज्ञापन

Daughter Accuses Father Of Sexual Assault : पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने 45 वर्षीय पिता पर दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगाया है. नाबालिग की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. घटनास्थल की एफएसएल टीम से जांच भी करायी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मां की मौत के बाद से शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की मौत बचपन में ही हो गयी थी. वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी है. आरोप है कि मां की मौत के बाद से ही पिता उसके साथ गलत हरकत और यौन शोषण करते थे. पिछले कुछ दिनों से परेशान होकर उसने ननिहाल जाने की इच्छा जतायी, लेकिन पिता ने उसे जाने से रोक दिया. किसी तरह वह ननिहाल पहुंची और नाना-नानी को पूरी बात बतायी.

इसके बाद बुधवार को नाबालिग बुद्धा कॉलोनी थाना पहुंची और पिता के खिलाफ लिखित शिकायत दी. पुलिस ने उसके बयान के आधार पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की.

परिजनों ने समझौते का किया प्रयास

बताया जाता है कि शुरुआत में परिजनों ने मामले को आपस में सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन नाबालिग अपनी शिकायत पर कायम रही. उसने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार घटनास्थल की एफएसएल से जांच करायी गयी है. नाबालिग की मेडिकल जांच कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया. अब पुलिस न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू करेगी.

मैकेनिक पिता ने आरोपों को बताया गलत

पुलिस हिरासत में आरोपी पिता ने खुद को निर्दोष बताया है. उसने पुलिस को बताया कि वह मैकेनिक का काम करता है. उसका आरोप है कि बेटी किसी लड़के से फोन पर बात करती थी, जिसके कारण उसने उसे डांट दिया था और थप्पड़ भी मारा था. इसी बात से नाराज होकर बेटी ने उस पर गलत आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और नाबालिग के न्यायालय में दर्ज होने वाले बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन