Bihar News: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के दवा काउंटर पर उलझीं दो महिलाएं, पर्ची काउंटर पर हंगामा

Updated:
विज्ञापन
Bihar News: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के दवा काउंटर पर उलझीं दो महिलाएं, पर्ची काउंटर पर हंगामा

Bihar News: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में दवा लेने के लिये दो महिला मरीज उलझ गयी. पर्ची काउंटर और दवा काउंटर पर मरीज एक दूसरे से मारपीट करने को उतारू हो गये.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित सदर अस्पताल में शुक्रवार को एक ओर पर्ची कटाने के लिए मरीज और गार्ड के बीच नोकझोंक हुई. दूसरी ओर दवा लेने के लिये दो महिला मरीज उलझ गयी. पर्ची काउंटर और दवा काउंटर पर मरीज एक दूसरे से मारपीट करने को उतारू हो गये. इस बीच ओपीडी में अफरा तफरी का माहौल बन गया. मरीज बरामदे से नीचे उतर गये.

आधे घंटे तक दवा काउंटर रहा बंद

हंगामा देख पूछताछ काउंटर पर खड़ी एएनएम ने दोनों महिला को समझा कर शांत कराया. इस दौरान करीब आधे घंटे तक दवा काउंटर पर दवा वितरण बंद कर दिया गया. पर्ची काउंटर पर भी कतार में लगने को लेकर मरीज आपस में उलझ गये. मरीज को कहना था कि गार्ड के कारण ही कोई भी बीच में से लाइन में घुस मरीज पर्ची कटा लेता है. इस कारण लाइन लंबी होती जाती है.

गार्ड के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत

जानकारी के अनुसार कंचन देवी दवा लेने के लिये लाइन में लगी थी. इसी बीच सादपुरा की रहने वाली रेहाना खातून इमरजेंसी की बात कह दवा का पुर्जा काउंटर के अंदर दे दी. इसके बाद पहले से लाइन में लगी कंचन ने पुर्जा को लेकर फाड़ दिया. इसी बात पर दोनों उलझ गये. गार्ड के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और दवा वितरण शुरू हुआ.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन