ePaper

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण, पुलिस घटना की जांच में जुटी

Updated at : 29 Jul 2024 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण, पुलिस घटना की जांच में जुटी

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर  में आपसी विवाद में एक प्रॉपर्टी डीलर के अपहरण की घटना सामने आयी है. ये पूरी घटना मुजफ्फरपुर  जिले के  गरहा थाना क्षेत्र के पटियासा के आस पास की है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर  में आपसी विवाद में एक प्रॉपर्टी डीलर के अपहरण की घटना सामने आयी है. ये पूरी घटना मुजफ्फरपुर  जिले के  गरहा थाना क्षेत्र के पटियासा के आस पास की है.

परिजनों का गांव के कुछ लोगों पर शक

इस घटना के जानकारी के अनुसार हथौड़ी थाना क्षेत्र के मधेपुर गांव के रहने वाले वाले मुकेश कुमार पांडे एक प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं. वो अपने काम के सिलसिले में एक जमीन पर आए हुए थे, उसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा उनका अपहरण कर लिया गया है. मुकेश कुमार पांडे के परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल है. उनके परिजनों का कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनका अपहरण किया है. इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है.

ये भी पढ़े: ANMMCH के आइ बैंक का बुरा हाल , पांच वर्षों में एक भी जरुरतमंद को नहीं मिली आंख की रोशनी

अपहरण का असली वजह आपसी विवाद

मुकेश कुमार पांडे के परिजनों ने इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन थाना में दिया है. इस घटना में एसडीपीओ टाउन विनीता सिंह ने बताया कि गरहा थाना क्षेत्र के पटियासा में आपसी विवाद में एक प्रॉपर्टी डीलर जो मूल रूप से हथौड़ी थाना क्षेत्र के निवासी हैं. उनके अपहरण होने की घटना की जानकारी मिली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन में लग गई है. 

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन