जमीन रजिस्ट्री में धोखाधड़ी पर तेज हुई कार्रवाई, 400 से अधिक मामलों में जारी हुआ नोटिस

Published by : Rani Thakur Updated At : 22 Jul 2025 4:07 PM

विज्ञापन

जमीन रजिस्ट्री में धोखाधड़ी पर तेज हुई कार्रवाई, 400 से अधिक मामलों में जारी हुआ नोटिस

Bihar Bhumi: मुजफ्फरपुर जिला समेत तिरहुत प्रमंडल के 6 जिलों में जमीन रजिस्ट्री के दौरान किस्म में हेराफेरी कर राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाने के मामलों में अब कार्रवाई तेज हो रही है. इस बारे में प्रमंडलीय सहायक निबंधन महानिरीक्षक (एआइजी) को एक बार फिर जांच और कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया है.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: मुजफ्फरपुर जिला समेत तिरहुत प्रमंडल के 6 जिलों में जमीन रजिस्ट्री के दौरान किस्म में हेराफेरी कर राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाने के मामलों में अब कार्रवाई तेज हो रही है. इस बारे में प्रमंडलीय सहायक निबंधन महानिरीक्षक (एआइजी) को एक बार फिर जांच और कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया है. जिसके बाद लंबित मामलों के निपटारे के लिए नोटिस भेजने की प्रक्रिया तेज गति से शुरू हो गई है.

राजस्व चोरी के 550 से अधिक मामले लंबित

जानकारी के अनुसार तिरहुत प्रमंडल के अंतर्गत मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली में राजस्व चोरी के 550 से अधिक मामले लंबित पड़े हैं. इन सभी मामलों में जमीन की किस्म में परिवर्तन कर कम शुल्क पर रजिस्ट्री कराकर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाया गया है.

400 से अधिक को भेजा गया नोटिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार एआईजी कार्यालय द्वारा अब तक 400 से अधिक मामलों में जमीन क्रेताओं को नोटिस भेजा जा चुका है. बाकी बचे मामलों के लिए भी नोटिस तैयार किये जा रहे हैं और उन्हें भी जल्द ही संबंधित व्यक्तियों तक पहुंचाया जायेगा. बता दें कि नोटिस मिलने के बाद इन क्रेताओं को क्षति पहुंचाये गए राजस्व को जुर्माना सहित जल्द से जल्द निगम कोष में जमा करना होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की तैयारी

बता दें कि मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव की तरफ से जारी संशोधित आदेश के बाद, एआईजी भारतीय मुद्रांक अधिनियम 1899 की धारा 47A(3) एवं 47A(7) के अधीन इन सभी मामलों में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. यह ठोस कदम राजस्व चोरी पर शिकंजा कसने और सरकारी खजाने को हुए नुकसान की भरपाई के लिए उठाया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी धोखाधड़ी को नियंत्रित किया जा सके.

इसे भी पढ़ें: महिला अभ्यर्थियों की बढ़ी टेंशन: मेहंदी, नेल पॉलिश लगाकर आने वालों को इस परीक्षा में नहीं मिलेगा एंट्री

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन