स्नातक की परीक्षा देने आयी दो छात्राओं के बैग चोरी
Author Chandan
Updated:
विज्ञापन

Bags of two girl exam were stolen.
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
आरबीबीएम व एमपीएस साइंस कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची दाे छात्राओं के बैग व माेबाइल चाेरी हाे गये. पीड़ित छात्रा पाेखरैरा की रुखसाना खातून ने काजीमाेहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी करायी. बताया कि वह स्नातक की सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा देने आरबीबीएम कॉलेज आयी थी. परीक्षा हाॅल में जाने से पहले उसने कैंपस में ही बैग रख दिया था. परीक्षा देकर निकली ताे बैग चाेरी हाे चुका था. बैग में मोबाइल, वर्ग दसवीं से इंटरमीडिएट का शैक्षणिक कागजात चाेरी हाे गया. जबकि, एमपीएस साइंस कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची ढाेली की छात्रा के बैग में रखा माेबाइल चाेरी हाे गया. उसने सदर थाने में शिकायत की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










