बीएड छात्रा को ब्लैकमेलिंग, आरोपी ने दी हत्या की धमकी

Published by : CHANDAN Updated At : 13 May 2025 7:15 PM

विज्ञापन

बीएड छात्रा को ब्लैकमेलिंग, आरोपी ने दी हत्या की धमकी

विज्ञापन

मुख्य बातें

सदर थाना के एक मोहल्ले की रहनेवाली है पीड़िता

डर से पांच मोबाइल नंबर बदल चुकी है छात्रा

पिता के साथ थाने पर पहुंचकर की शिकायत

संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली बीएड की छात्रा को मोबाइल पर कॉल करके ब्लैकमेल किया जा रहा है. पीड़ित छात्रा तुर्की थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी बीएड कॉलेज में पढ़ती है.वैशाली का रहने वाला युवक उसके मोबाइल पर कॉल कर बात करने के लिए टॉर्चर करता है. जबरन शादी करने का दबाव दे रहा है. इनकार करने पर उसे हत्या कर देने की धमकी देता है. छात्रा अब तक पांच मोबाइल नंबर बदल चुकी है, लेकिन आरोपी युवक उसका कहीं से नंबर जुगाड़ करके कॉल करके परेशान करता है. लगातार मोबाइल पर टॉर्चर मिलने से वह डिप्रेशन में जाने लगी है. पीड़ित छात्रा मंगलवार को अपने पिता के साथ सदर थाने पहुंच कर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी है.

नवोदय की तैयारी में दोनों की हुई बातचीत

छात्रा ने बताया कि बचपन में हाजीपुर में नवोदय की तैयारी के लिए एक स्कूल में पढ़ती थी. उसी स्कूल में आरोपी भी रहता था. कोरोना काल में लॉकडाउन के समय स्टडी के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया. उसी ग्रुप से आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया. एक क्लास में पढ़ने के दौरान वह मोबाइल पर कॉल करके बातचीत करने लगी. इस दौरान उससे दोस्ती भी हो गयी. कुछ दिनों तक बातचीत करने के बाद वह घर आ गयी. इसके बाद बीएड कॉलेज में नामांकन कराया. अब आरोपी जबरन उसके मोबाइल पर कॉल करके ब्लैकमेल कर रहा है. उसको टॉर्चर करता है. जबरन शादी का दबाव बनाता है. पीड़िता के लिखित शिकायत पर पुलिस तुरंत एक्शन में आयी. आरोपी को कॉल करके चेतावनी दी कि आगे से किसी भी तरह से परेशान किया तो गिरफ्तार करके जेल भेज देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन