अहियापुर में किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक का शव, हत्या का आरोप

Updated at : 13 Feb 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
अहियापुर में किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक का शव, हत्या का आरोप

Auto driver's dead body found hanging

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगम्बरपुर के बैरिया फील्ड से सटे किराये के कमरे में फंदे से लटका हुआ ऑटो चालक उमेश साह (30) का शव बरामद हुआ. मृतक अपने ससुराल में शादी के बाद से रह रहा था. मृतक की पत्नी दो बच्चों को लेकर फरार हो गयी है. मृतक की बहन का रेणु देवी का आरोप है कि उसके ससुराल के लोगों ने हत्या करके उसके भाई के शव को फंदे से लटकाया है. अहियापुर थाने की पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची. कमरे में छानबीन करने के बाद एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया. एफएसएल ने करीब एक घंटे तक कमरे से साक्ष्य इकट्ठा किया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के बहन रेणु देवी ने बताया कि उसका भाई उमेश साह छह साल पहले प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद से वह ससुराल के लोगों के साथ ही रहा था. बुधवार की रात उसके भाई का पत्नी व ससुराल के लोगों से विवाद हुआ था. वह इसकी सूचना आकर उसको दिया था. रेणु देवी का कहना है कि वह अपने भाई को समझाया कि लड़ाई नहीं करो, गुरुवार को पंचायत करवा पूरे मामले को सलटा दिया जाएगा. इसके बाद वह अपने घर चला गया. गुरुवार की सुबह उसका ससुर जो रिक्शा चलाता है वह आकर बोला कि आपका भाई सुसाइड कर लिया है. जब वह भागते हुए उसके किराये के मकान के पास पहुंची तो देखा कि उसका भाई फंदे से लटका हुआ था. पत्नी व ससुराल के लोग फरार है. उसके भाई को एक बेटी दो साल की है. वहीं, एक बेटा एक साल का है. उसके भाई के हत्या के पीछे की वजह यह है कि उसकी भाभी का किसी दूसरे से संबंध था. इसका उसका भाई विरोध करता था. इसी को लेकर दोनों में लड़ाई- झगड़ा होता था. उसकी भाभी ने अपने पिता व भाई के साथ मिलकर उसके भाई उमेश साह की हत्या कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन