घर में सोई महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Published at :11 Feb 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
घर में सोई महिला से दुष्कर्म का प्रयास

घर में सोई महिला से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन

पीड़िता ने करजा थाने में दोनों आरोपित पर करायी प्राथमिकी मड़वन : करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सोई महिला के साथ छेड़छाड़ करने व दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया़ वहीं पीड़ित महिला ने करजा थाने में दोनों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है़ इसके बाद करजा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया़ बताया गया कि महिला घर में अकेली थी़ इस दौरान उसके पति बाहर गये हुए थे, जहां दोनों आरोपित घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे़ महिला दोनों के चुंगल से भाग निकली़ बचाने आये पुत्र को रॉड से मारकर जख्मी कर दिया़ वहीं दोनों आरोपित घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए लाखों के जेवर ले गये़ थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन