नाबालिग को बहला-फुसलाकर गलत करने का प्रयास

Updated at : 30 May 2024 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग को बहला-फुसलाकर गलत करने का प्रयास

साहेबगंज. नगर परिषद क्षेत्र के एक मोहल्ले में नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर उसके घर के पीछे ले जाकर गलत काम करने के प्रयास का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

साहेबगंज. नगर परिषद क्षेत्र के एक मोहल्ले में नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर उसके घर के पीछे ले जाकर गलत काम करने के प्रयास का मामला सामने आया है. इस मामले में नाबालिग युवती की मां ने दो को आरोपित कर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. कहा है कि आरोपित गलत काम करने का प्रयास करने लगा तो उनकी पुत्री रोने-चिल्लाने लगी. रोने की आवाज सुनकर उनके पति वहां पहुंचे, तो आरोपित भाग निकला. इसके बाद पुत्री के साथ उनके पति आरोपित के घर पहुंचे, तो एक युवक ने रॉड से वार कर उनके पति का सिर फोड़ दिया. उनकी दूसरी पुत्री अपने पिता का बचाव करने पहुंची, तो उसकी भी पिटाई कर दी गयी. सीएचसी में दोनों घायलों का इलाज हुआ. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन