ePaper

सड़क हादसे में जख्मी दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम, परिजनों में मची चीत्कार

Updated at : 11 Jun 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में जख्मी दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम, परिजनों में मची चीत्कार

Another youth injured

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर . अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां में मोहम्मदपुर चौक के पास सड़ह हादसे में जख्मी बाइक सवार दूसरे युवक की भी बुधवार को इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में मौत हो गई. उसकी पहचान अहियापुर थाने के भीखनपुर गांव के निवासी नामदेव राय के 26 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार राय के रूप में हुई है. चार दिन पहले हुए इस हादसे में अनिल के चचेरे भाई 21 वर्षीय विकास कुमार राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. मेडिकल ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. मेडिकल ओपी प्रभारी गौतम कुमार साह ने बताया परिजनों ने पूछताछ में बताया कि सात जून को विकास राय व अनिल राय बाइक से सीतामढ़ी रोड में रिश्तेदार के घर जा रहे थे. मोहम्मदपुर चौक के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी और फरार हो गया. इस हादसे में विकास की मौके पर ही मौत हो गया था, जबकि अनिल को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था. बुधवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन