सेना की 9.36 एकड़ जमीन पर कब्जा हटायेंगे एडीएम

Updated at : 12 Feb 2025 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
सेना की 9.36 एकड़ जमीन पर कब्जा हटायेंगे एडीएम

remove the occupation of the land

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सूबे के आधा दर्जन जिलों में सेना की 76.25 एकड़ जमीन पर कब्जा होने की बात सामने आयी है. इसमें मुजफ्फरपुर में सेना स्टेशन हेडक्वार्टर की 9.36 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण व अनधिकृत कब्जे की जानकारी दी गयी है. इसमें 4.48 एकड़ जमीन पर बिजली व पीएचइडी समेत बिहार सरकार के विभागों ने कब्जा कर रखा है. इसके अलावा 4.88 एकड़ जमीन पर आसपास के 30 लाेगाें ने अतिक्रमण किया है. भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव की सूचना के बाद समाहर्ता ने अपर समाहर्ता राजस्व के मामले में कार्रवाई करने को कहा है. इसके बाद अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार ने मुशहरी सीओ को मामले की जानकारी देते हुए सेना की 9.36 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन