ePaper

गड्ढे में बाइक समेत गिरा युवक, मौत

Updated at : 20 Aug 2024 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
गड्ढे में बाइक समेत गिरा युवक, मौत

पारू थाना क्षेत्र के मंगुरहिया गांव के समीप देवरिया-मुजफ्फरपुर मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक 22 वर्षीय युवक की मौत सोमवार की देर रात हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि पारू थाना क्षेत्र के मंगुरहिया गांव के समीप देवरिया-मुजफ्फरपुर मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक 22 वर्षीय युवक की मौत सोमवार की देर रात हो गयी. मृतक की पहचान करजा थाना क्षेत्र के बसंत पुर गांव निवासी बासुदेव पासवान के पुत्र कर्ण पासवान के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, कर्ण देवरिया में अपने रिश्तेदार के यहां से वापस घर जा रहा था. इसी बीच मंगुरहिया गांव के समीप एक गड्ढे में बाइक लेकर गिर गया और रातभर उसी में पड़ा रहा. जब सुबह ग्रामीणों ने देखा तो बाहर निकाला गया, तब तक मौत हो चुकी थी. पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन