Samastipur News:गढ़सिसई के बलान नदी में डूबने से किशोर की मौत
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 6:29 PM
थाना क्षेत्र के गढ़सिसई के बलान नदी में रविवार को डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी.
Samastipur News: विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के गढ़सिसई के बलान नदी में रविवार को डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. उसकी पहचान गांव के वार्ड चार निवासी रमेश केवट के पुत्र रणविजय केवट (12) बतायी गयी. घरवालों ने बताया कि रणविजय करीब तीन बजे दिन में स्नान करने बलान नदी में गया था. एकाएक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया. डूबने की घटना पर नदी तट पर मौजूद कतिपय लोग शोर मचाने लगे. स्थानीय तैराक ने डूबे किशोर को नदी से बाहर निकाले जाने का भरपूर प्रयास किया. जहां कुछ देर बाद उसे नदी की गहराई से ढूंढ बाहर निकाला गया. तब तक किशोर का दम टूट चुका था. ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में हुए बलान नदी की उड़ाही से इस नदी का किनारा डेंजर जोन बन गया है. नदी में प्रवेश करते ही लोग गहरे पानी में चले जाते हैं. यह घटना उसी का परिणाम है. किशोर की डूबने से हुई मौत से उसके घर में कोहराम मचा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










