आरडीएस कॉलेज परिसर में हाथ में हाथ डालकर घूम रहा प्रेमी युगल पकड़ाया

Published by : CHANDAN Updated At : 16 Jun 2025 9:34 PM

विज्ञापन

आरडीएस कॉलेज परिसर में हाथ में हाथ डालकर घूम रहा प्रेमी युगल पकड़ाया

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर . आरडीएस कॉलेज परिसर में सोमवार की दोपहर हाथ में हाथ डालकर घूम रहे एक प्रेमी जोड़ा को पुलिस ने पकड़ लिया. स्थानीय लोगों का आरोप था कि कि पहले दोनों आपत्तिजनक स्थिति में बैठे थे. जब पुलिस पहुंची है तो दोनों टहलने लगे हैं. पुलिस दोनों को पकड़ कर काजीमोहम्मदपुर थाने ले आयी. जहां उनसे देर शाम तक पूछताछ की गयी. फिर , उनके परिजनों को बुलाकर डांट फटकार के बाद पीआर बाउंड पर छोड़ा गया. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में प्रेमी ने बताया कि वह सदर थाना के खबड़ा इलाके का रहने वाला है. जबकि प्रेमिका ने बताया कि वह मूल रूप से केसरिया और वर्तमान में विश्वविद्यालय परिसर स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है. प्रेमिका के पिता एक दुकान में काम करते हैं जबकि प्रेमी का पिता राज मिस्त्री का काम करता है. बताया गया कि दोनों के पकड़ाने से पूर्व पुलिस टीम गश्ती करते हुए उधर से गुजर रही थी. इसी बीच दोनों पर नजर पड़ने के बाद दोनों को बुलाकर पूछताछ की गई. इस दौरान बताया कि दोनों एक दूसरे का दोस्त है. धूप और ज्यादा गर्मी की वजह से यहां रुक गए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन